1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP's fear is haunting Kamal Nath

कमलनाथ को सता रहा भाजपा का डर, बोले- चुनाव में BJP का संगठन हराएगा

Kamal Nath
भोपाल। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आईना दिखा दिया। प्रदेश कांग्रेस ‌कार्यालय‌ में एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से नहीं भाजपा संगठन से है। कमलनाथ ने साफ कहा कि हमें भाजपा नहीं, भाजपा का संगठन चुनाव हराएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को नहीं बताना पड़ता है कि कहां जाएं लेकिन कांग्रेस के‌ जमीनी स्तर के कार्यकर्ता इंतजार करते हैं कि कोई नेता ‌आए और उनको कहे। कमलनाथ ने आगे कहा कि पहले हम कहते थे कि यह गांव कांग्रेस से जुड़ा हुआ है।

कमलनाथ ने कहा कि अब एक घर भी नहीं है, जिसके कांग्रेस से जुड़े होने का दावा किया जा सके। कमलनाथ ने कहा कि इसे बदलने के लिए हम सभी को कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि जो कुछ हो रहा है, सभी के सामने हो रहा है। हमें इसे स्वीकार करना होगा और सीखना होगा।

भाजपा ने ली चुटकी : कमलनाथ के इस बयान पर भाजपा ने कहा कि कमलनाथ का डर अच्छा है। भाजपा संगठन की ताकत पार्टी का देवतुल्य कार्यकर्ता है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
दिल्ली में 19 दिनों में आग की 2000 से ज्यादा घटनाएं, 42 की मौत