1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP attacks Congress

भाजपा का हमला, पाक का एजेंडा आगे बढ़ा रही है कांग्रेस, पंजीकरण रद्द करें

BJP
जम्मू। भाजपा ने गुरुवार को कांग्रेस का पंजीकरण रद्द करने की मांग करते हुए दावा किया कि विपक्षी पार्टी जम्मू-कश्मीर में होने वाले ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) चुनाव का बहिष्कार कर देश में पाकिस्तान का एजेंडा आगे बढ़ा रही है।
जम्मू-कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रवीन्द्र रैना ने कहा कि राजनीतिक पार्टी की मुख्य जिम्मेदारी जनमत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनाव लड़ना है लेकिन कांग्रेस ऐसा करने में असफल रही। इसलिए चुनाव आयोग को कांग्रेस को इसकी मान्यता रद्द करने के लिए कदम उठाना चाहिए।
 
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस बीडीसी चुनाव का बहिष्कार कर कुछ नहीं बल्कि पाकिस्तान का एजेंडा आगे बढ़ा रही है। इसलिए लोकतंत्र की संस्थाओं को लगातार कमजोर करने की गतिविधि के लिए तत्काल कांग्रेस का पंजीकरण रद्द किया जाना चाहिए।
अगला लेख
प्लास्टिक कप का इस्तेमाल, कलेक्टर ने खुद पर लगाया 5000 का जुर्माना