शनिवार, 12 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Big controversy happened outside Mahakal Lok
Written By
Last Updated :उज्जैन , शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (14:46 IST)

Ujjain: महाकाल लोक के बाहर के बाहर हुआ बड़ा विवाद, लट्ठ और चाकू चले

Mahakal Lok Ujjain
Controversy outside Mahakal Lok: उज्जैन के महाकाल लोक (Mahakal Lok) के बाहर आज गुरुवार को बड़ा विवाद हो गया है। विवाद इतना बढ़ा कि आपस में लट्ठ और चाकू चल गए। इस विवाद में कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर थाना महाकाल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह उज्जैन के महाकाल लोक के बाहर बड़ा विवाद हो गया है। विवाद इतना बढ़ा कि आपस में लट्ठ और चाकू चल गए। इस विवाद में कई लोग घायल हो गऐ हैं। सूचना पर थाना महाकाल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाद के बाद श्रद्धालुओं में भी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार यह विवाद फूल-पत्ती, पूजन-पाठ और बाहर फेरी वालों के बीच हो सकता है। महाकाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
इसरो का मिशन चंद्रयान : जानिए कब क्या हुआ