बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bhopal crime news
Written By विशेष प्रतिनिधि

सरकार की नाक के नीचे भोपाल में फिर मासूमों का यौन शोषण

Bhopal
भोपाल में एक बार फिर मूक-बधिर बच्चों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस बार भी मासूम हॉस्टल चलाने वाले शख्स का शिकार बने। 
 
आरोपी एमपी अवस्थी भोपाल के बैरागढ़ और होशंगाबाद में हॉस्टल चलाता था। पीड़ित बच्चों कि आरोप है कि अवस्थी उनको अपनी गंदी हरकतों का शिकार बनाता था। बच्चों ने इसकी शिकायत सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी कृष्णा गोपाल तिवारी से की थी। 
 
वहीं पूरे मामलों को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। हॉस्टल के बच्चों के साथ मीडिया के सामने आई कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने जमकर सरकार को घेरा। शोभा ओझा ने कहा कि हॉस्टल संचालक एमपी अवस्थी रात 10 बजे से 2 तक बच्चों के साथ दुष्कर्म करता था।
 
इस मामले में 4 लड़के और 2 लड़कियों ने एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी एमपी अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया है। अवस्थी भोपाल, होशंगाबाद में चार हॉस्टल संचालित करता था। अवस्थी अब तक कई मासूमों का यौन शोषण कर चुका है। वहीं इस मामले को लेकर एक बार फिर होशंगाबाद के जिला प्रशासन पर सवाल उठे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित मासूमों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।