1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. bhajan singer vinod agarwal passed away in mathura

मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल का निधन

Vinod Agrawal
मथुरा। प्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल का मंगलवार सुबह निधन हो गया। विनोद अग्रवाल को सीने में दर्द के बाद एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार तड़के चार बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि विनोद अग्रवाल की मौत मल्टिपल ऑर्गन फेल होने से हुई है।
 
वृंदावन में अपने परिवार के साथ रहने वाले विनोद अग्रवाल 63 साल के थे। रविवार को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। घरवालों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दो दिनों तक उनका इलाज चला, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। धीरे-धीरे उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया। मंगलवार सुबह चार बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
देश ही नहीं विदेश में भी मशहूर : विनोद अग्रवाल का जन्म दिल्ली में हुआ। 1962 में उनके माता-पिता मुंबई चले गए थे। विनोद ने 12 साल की उम्र से ही भजन गाना शुरू कर दिया था। उनके भजन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं। वे राधा और कृष्ण पर केंद्रित भजन ही गाते थे। उन्होंने देश और विदेश में 1500 से ज्यादा लाइव परफॉर्मेंस भी दिए हैं। 
अगला लेख
अमेरिका ने ईरान से तेल खरीदने पर भारत को दी छूट