1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Bhajan singer Vinod Agarwal Sirius

विख्यात भजन गायक विनोद अग्रवाल की हालत बेहद नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया

Vinod Agrawal
मथुरा। मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल के सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद उन्हें बीती शाम रविवार को नयति मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनके परिवार के सदस्य भी मुंबई से मथुरा पहुंच गए हैं।
 
 
नयति मेडिसिटी की निदेशक शिवानी शर्मा ने बताया कि फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनके अंग पूरी तरह से काम नहीं कर पा रहे हैं। हालत बेहद नाजुक है।
 
भजन गायक विनोद अग्रवाल ने यहां वृंदावन के पुष्पांजलि बैकुंठ अपार्टमेंट में अपना आवास बना रखा है। रविवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनोद अग्रवाल का जन्म 6 जून 1955 को दिल्ली में हुआ था।
अगला लेख
लॉयन एयर विमान की 4 उड़ानों के दौरान वायु गतिसूचक में थी गड़बड़ी