1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bhagwant Mann will be the CM face of AAP in Punjab
Written By
पुनः संशोधित: मंगलवार, 18 जनवरी 2022 (12:23 IST)

भगवंत मान होंगे पंजाब में AAP का मुख्यमंत्री फेस, केजरीवाल ने की घोषणा

चंडीगढ़। भगवंत मान पंजाब में आम आदमी पार्टी का मुख्‍यमंत्री पद का चेहरा होंगे। उनके नाम की घोषणा मंगलवार को अरविन्द केजरीवाल ने की। 
 
दरअसल, आम आदमी पार्टी ने एक सर्वे के माध्यम से पंजाब के लोगों से पूछा था कि आम आदमी पार्टी का मुख्‍यमंत्री पद का चेहरा कौन होना चाहिए। आप के पोल में करीब 22 लाख लोगों ने वोट किया था। इनमें करीब 93 प्रतिशत लोगों ने भगवंत मान के नाम पर मुहर लगाई। 
 
भगवंत मान पंजाब में आप सबसे लोकप्रिय चेहरा होने के साथ ही वे संगरूर से 2 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। 13 जनवरी को आप ने वॉयस मैसेज और एसएमएस के माध्यम से पंजाब के लोगों से राय पूछी थी। 
 
केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान मेरे छोटे भाई है और वे मुख्‍यमंत्री पद के लिए मेरी पसंद भी थे, लेकिन सीधे उनके नाम की घोषणा करते तो मुझ भाई-भतीजावाद का आरोप लगता। अत: मुख्यमंत्री चेहरे के लिए पोल का सहारा लिया गया। 
ये भी पढ़ें
यूपी में ब्लैक फंगस की दस्तक, तीसरी लहर में मिला पहला मरीज