1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Virender Sehwag's sister Anju joined AAP
Written By
पुनः संशोधित: शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (18:32 IST)

वीरेन्द्र सहवाग की बहन अंजू कांग्रेस छोड़ AAP में शामिल

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग जी की बहन अंजू सहवाग जी आज अरविंद केजरीवाल सरकार की जनहित योजनाओं से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं।

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग की बहन एवं कांग्रेस से पार्षद रह चुकीं अंजू सहवाग शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गईं।
 
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और विधायक सोमनाथ भारती ने अंजू को आप की सदस्यता दिलाई। अंजू ने आप में शामिल करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व को धन्‍यवाद दिया।

माना जा रहा है कि अंजू आप के टिकट पर निगम चुनाव लड़ सकती हैं। उल्लेखनीय है कि अंजू सहवाग कांग्रेस के टिकट पर साउथ दिल्ली के मदनगीर इलाके से पार्षद रह चुकी हैं।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग जी की बहन अंजू सहवाग जी आज अरविंद केजरीवाल सरकार की जनहित योजनाओं से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं। आप के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और एमएलए सोमनाथ भारती ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
ये भी पढ़ें
कल से बदल जाएंगे कई नियम, जानिए क्या होगा आप पर असर...