1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bhagwant mann cabinet to expand on monday

भगवंत मान सोमवार को करेंगे कैबिनेट विस्तार, 5 विधायक बन सकते हैं मंत्री

Bhagwant mann cabinet
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 जुलाई को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे और इस दौरान 5 विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह पंजाब राजभवन में सोमवार को शाम 5 बजे आयोजित होगा।
 
आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा पंजाब में सरकार बनाने के 3 महीने से ज्यादा समय बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। पांच और मंत्रियों के शपथ लेने के बाद, मान के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 हो जाएगी।
 
इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद, मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया।
 
मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 18 हैं। वर्तमान में मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 9 मंत्री हैं। मई में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था।
अगला लेख
एकनाथ शिंदे के विधायकों की तुलना कसाब से, आदित्‍य ठाकरे ने कहा इतनी सुरक्षा क्‍यों?