1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Beer yoga police program Madhya Pradesh
Written By
Last Modified: इंदौर , शनिवार, 15 जुलाई 2017 (20:42 IST)

पुलिस ने बीयर योगा का आयोजन कर करवाया रद्द

Beer yoga
इंदौर। स्वस्थ रहने के लिए लोगों को योग करते हुए अक्सर सुना गया है, लेकिन मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के एक होटल में 16 जुलाई को बीयर पीने के लिए योग करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आपत्तियों के बाद पुलिस ने यह कार्यक्रम रद्द करवा दिया है।
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इंदौर के एक होटल में 16 जुलाई को 'बीयर योगा' का आयोजन किया जाना था। इस आयोजन को लेकर शहर के कुछ संगठनों ने विरोध किया, तो पुलिस सजग हुई और होटल प्रबंधक से बात कर आयोजन को रद्द करा दिया।
 
सूत्रों के अनुसार आमंत्रण पत्र में 500 रुपए में रजिस्ट्रेशन करवाकर 'बीयर योगा' में शामिल होने की दावत दी जा रही थी। कार्ड में कहा गया था कि योग के साथ बीयर का मजा लें। कुछ संगठनों ने इसके खिलाफ सख्त रुख अपनाने का फैसला कर लिया। 
 
उनका कहना है कि यह हमारी संस्कृति के साथ भद्दा मजाक है। योग मनुष्य को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है। 'बीयर योगा' विदेश से आई सोच का नतीजा है। शहर में इस तरह का आयोजन कतई होने नहीं दिया जाएगा। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
सोने-चांदी का आयात शुल्क मूल्य घटा