1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, silver, import duty value
Written By
Last Modified: शनिवार, 15 जुलाई 2017 (20:59 IST)

सोने-चांदी का आयात शुल्क मूल्य घटा

Gold
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गत एक पखवाड़े में आई बड़ी गिरावट के मद्देनजर सरकार ने दोनों कीमती धातुओं का आयात शुल्क मूल्य (टैरिफ वैल्यू) घटा दिया है। आयात शुल्क मूल्य वह कीमत है, जिसके आधार पर दोनों कीमती धातुओं पर आयात शुल्क वसूला जाता है।
 
केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने बताया कि सोने का आयात शुल्क मूल्य 404 डॉलर से घटाकर 396 डॉलर प्रति दस ग्राम कर दिया गया है। इस प्रकार इसमें आठ डॉलर की कमी की गई है। चांदी के लिए इसमें 29 डॉलर की कमी की गई  है तथा इसे 547 डॉलर से घटाकर 518 डॉलर प्रति किलोग्राम किया गया है।
 
आयात शुल्क मूल्य वह कीमत है जिसके आधार पर दोनों कीमती धातुओं पर आयात शुल्क वसूला जाता है। बोर्ड हर पखवाड़े इसकी समीक्षा करता है तथा अगले पखवाड़े के लिए दर तय करता है। (वार्ता)