1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. beautiful dance of the bride

दुल्हन का बिंदास डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

bride
सोशल मीडिया पर अनेक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी श्रृंखला में शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रही दुल्हन ने शादी के जोड़े में ऐसा डांस किया कि घराती से लेकर बराती तक सब उसके फैन हो गए। क्रीम कलर का लहंगा पहने और ऊपर से नीचे तक गहनों से सजी दुल्हन ने 'हम आपके हैं कौन' फिल्म के 'माई नी माई' गाने पर बिलकुल माधुरी स्टाइल में डांस कर शादी के माहौल में चार चांद लगा दिए।

 
इस दुल्हन का डांस इतना शानदार था कि सब उस दुल्हन के डांस को कैमरे में कैद करने पर मजबूर हो गए। क्रीम कलर के लहंगे में यह दुल्हन किसी परी से कम नहीं लग रही थी। सोशल मीडिया पर शादी के आपने इससे पहले कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन ये वीडियो कुछ खास है।
अगला लेख
रूस पर लगे प्रतिबंध क्या पुतिन को रोक सकेंगे