शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. azim premji denies wipro campus access bengaluru traffic
Last Modified: बेंगलुरु , शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025 (10:56 IST)

बेंगलुरु में ट्रैफिक के लिए नहीं खुलेगा विप्रो का कैंपस, अजीम प्रेमजी का कर्नाटक सीएम को जवाब

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने अजीम प्रेमजी को पत्र लिखकर विप्रो कैंपस से वाहनों की आवाजाही की मांग की थी

Azim Premji
Azim Premji reply to Karnataka CM: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पत्र के जवाब में विप्रो के संस्थापक अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने बेंगलुरु के ट्रैफिक के लिए विप्रो के कैंपस से वाहनों की आवाजाही की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि विप्रो निजी कैंपस है। यह कोई आम रास्ता नहीं है। 
 
बेंगलुरु ट्रैफिक संकट पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पत्र का जवाब देते हुए विप्रो के संस्थापक अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने इस समस्या की गंभीरता को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि आउटर रिंग रोड, जो एक अहम एक्सपोर्ट कॉरिडोर है, पर तात्कालिक उपायों के बजाय व्यापक और डाटा-आधारित समाधान की आवश्यकता है।
 
विप्रो के सरजापुर कैंपस को आम वाहनों के लिए खोलने की बात पर प्रेमजी ने कानूनी और अनुबंध संबंधी बाधाओं का हवाला देते हुए किया कि कैंपस एक स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) है, जहां वैश्विक सेवा प्रतिबद्धताओं के चलते कड़े सुरक्षा और एक्सेस कंट्रोल मानदंड लागू हैं।
 
प्रेमजी ने कहा कि विप्रो कर्नाटक सरकार के साथ मिलकर ट्रैफिक समस्याओं के समाधान में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अपनी निजी संपत्ति से वाहनों के आवागमन की अनुमति देने से ट्रैफिक समस्या का स्थायी और दीर्घकालीन समाधान नहीं निकलेगा।
 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 19 सितंबर को प्रेमजी को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि ट्रैफिक विशेषज्ञों के अनुसार, अगर विप्रो कैंपस से वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी जाए, तो आउटर रिंग रोड और उससे जुड़ी सड़कों पर ट्रैफिक करीब 30% तक कम हो सकता है। इससे पीक आवर्स में इससे काफी राहत मिलने की संभावना है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
ट्रंप टैरिफ से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, क्या है दवा कंपनियों का हाल?