1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. avalanche in kedarnath

केदारनाथ के पास खिसका बर्फ का पहाड़, वायरल वीडियो से दहशत

avalanche
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो की वजह से यहां दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुरुआती तौर पर केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
 
बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ क्षेत्र के हिमालय क्षेत्र में आज सुबह हिमस्खलन हुआ। केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया।
जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। लोगों और तीर्थयात्रियों से सजग रहने की अपील की जा रही है। आगामी 5 अक्टूबर तक अभी राज्य में मानसून की विदाई होने के कोई संकेत नहीं हैं।
 
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के पूर्वानुमान के तहत 1 अक्टूबर को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है जबकि राज्य के अनेक जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा वहीं मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर 3 अक्टूबर 4 अक्टूबर को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
 
मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी करते हुए कुमाऊं क्षेत्र में कही कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी जताई है।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें
अगला लेख
पाकिस्तान सरकार को बड़ा झटका, ट्विटर पर बैन हुआ अकाउंट