शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. auntie ji did break dance in hrithik roshan style video goes viral on the internet
Written By
Last Updated : मंगलवार, 1 मार्च 2022 (22:27 IST)

आंटीजी ने रितिक रोशन के गाने पर मचाया धमाल, डांस देख हैरान हुए लोग

आंटीजी ने रितिक रोशन के गाने पर मचाया धमाल, डांस देख हैरान हुए लोग - auntie ji did break dance in hrithik roshan style video goes viral on the internet
सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसे हजारों वीडियो आते हैं, जिनमें बच्चे, जवान और बूढ़े डांस करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक धमाल मचाने वाला डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक आंटीजी को कपड़े की दुकान में नाचते हुए देखा जा सकता है।
 
आंटीजी ने रितिक रोशन के गाने 'एक पल का जीना' पर डांस किया और अच्छे डांसर्स को सरप्राइज कर दिया। वे इतनी मेहनत से डांस करती हुई दिखाई दीं, आप जल्द भरोसा नहीं कर पाएंगे। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
वीडियो एक कपड़े की दुकान का है। अचानक रितिक रोशन का गाना बजता है और वह महिला हूबहू वैसा ही नाचने लगती है। वीडियो में आंटीजी को डांस करते देख आप सोच सकते हैं कि वे इस गाने पर पहले से ही कितना डांस प्रैक्टिस की होगी। महिला के डांस मूव्स करने के तरीके को देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
एयर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरण ने वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान का कार्यभार संभाला