1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. attack on woman coming from beauty parlour

ब्यूटी पार्लर से लौट रही युवती के चेहरे पर मारी ब्लेड

Mathura
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार दो व्यक्तियों ने ब्यूटी पार्लर से घर लौट रही एक युवती के चेहरे पर ब्लेड मार दी। युवती को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस के अनुसार युवती सोमवार रात महोली रोड पर स्थित ब्यूटी पार्लर से अपनी ड्यूटी पूरी करके घर लौट रही थी। तभी शांतिनगर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसमें उसका चेहरा बुरी तरह से कट गया। 
 
युवती ने बताया कि दोनों युवकों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इसलिए वह उनके चेहरे नहीं देख पाई। 
 
कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। (भाषा) 
अगला लेख
शर्मनाक, झारखंड में भूख से तीन दिन में दो महिलाओं की मौत