1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. attack on west bengal bjp president Dilip Ghosh convey

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला

west bengal bjp president
कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर गुरुवार को अलीपुरद्वार में हमला किया गया। हमले में किस को चोट नहीं आई है।
 
वरिष्ठ भाजपा नेता घोष की गाड़ियों पर उस समय हमला किया गया जब कुछ उपद्रवियों ने उनके काफिले पर पत्थर फेंके। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है, कुछ गाड़ियों के शीशे फूट गए।
 
इस हमले के बाद दिलीप घोष ने कहा है कि जब उनका काफिला अलीपुरद्वार क्षेत्र से गुजर रहा था, उस दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए गए। उन्होंने बताया कि पत्थर लगने से गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए हैं।
 
अगला लेख
एक्सप्लेनर : बिहार के बाद अब बंगाल विजय पर भाजपा की टिकी नजर?