1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. assam gangrape accused body found in pound

गैंगरेप के आरोपी ने तालाब में कूदकर दी जान, क्राइम सीन पर ले जा रही थी पुलिस

assam gangrape
गुवाहाटी। असम में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मुख्य आरोपी शनिवार सुबह पुलिस हिरासत से फरार हो गया और उसने नागांव जिले के धींग में एक तालाब में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और उसे ‘क्राइम सीन’ का पता लगाने के लिए सुबह करीब साढ़े तीन बजे अपराध स्थल पर ले जाया गया था।
 
पुलिस ने बताया, 'आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया और तालाब में कूद गया। तत्काल तलाश अभियान शुरू किया गया और करीब दो घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया।'
 
धींग में गुरुवार शाम को तीन लोगों ने 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। लड़की उस वक्त ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी।
 
आरोपी पीड़िता को घायल अवस्था में सड़क किनारे एक तालाब के पास छोड़ कर फरार हो गए थे। बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और एक अन्य को हिरासत में लिया है जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
शिखर धवन ने लिया क्रिकेट से संन्यास, सोशल मीडिया पर दिया भावुक संदेश