Mon, 20 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Arbaaz Khan Malaika Arora Khan Divorce

अरबाज-मलाइका के तलाक को कोर्ट की मंजूरी

Arbaaz Khan
मुंबई। मुंबई की पश्चिमी उपनगर बान्द्रा स्थित पारिवारिक अदालत ने फिल्म अभिनेता अरबाज खान और फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोडा खान को तलाक की इजाजत दे दी। अदालत ने दोनों के रजामंदी के बाद तलाक की इजाजत दी है। 
 
संतान की देखभाल की जिम्मेदारी मलाइका अरोरा को दी गयी है और अरबाज खान को बच्चे से मिलने की इजाजत दी गयी है। अरबाज और मलाइका खान का निकाह 18 वर्ष पहले हुआ था और पिछले साल से दोनों के बीच दूरियां बढ़ना शुरू हुई थीं।
 
हालांकि कल नवी मुंबई में पॉप गायक जस्टिन बीबर के कार्यक्रम में दोनों के साथ 14 वर्षीय पुत्र अरहान भी था और सभी काफी सहज दिख रहे थे। दोनों ने कल फोटोग्राफरों को फोटो खींचने का मौका भी दिया था। अरबाज और मलाइका की शादी वर्ष 1997 में हुई थी और वर्ष 2016 में दोनों एक ही कार में बैठकर तलाक के लिए आवेदन देने अदालत गए थे। दोनों के बीच समझौता कराने का भी प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने अंतत: तलाक का रास्ता अपनाया। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
प्रशंसक गॉड ऑफ क्रिकेट को पर्दे पर देखने को हैं बेताब