1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Another sarpanch killed in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में एक और सरपंच की हत्या

Jammu and Kashmir
जम्मू। आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के एक और सरपंच की गोली मारकर देर रात को हत्या कर दी है। पिछले हफ्ते भी उन्होंने एक पंच को मार दिया था।
 
आतंकियों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके खनमोह में समीर अहमद भट नाम के सरपंच की आज देर रात गोली मारकर हत्या कर दी है।
 
उन्हें घायलावस्था में एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया था। यहां उनका ऑपरेशन भी किया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका क्योंकि 3 गोलियां उसके दिल में लगी थीं। वे पीडीपी से संबंधित थे। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
Russia-Ukraine War : सूमी से निकाले गए 600 भारतीय पोलैंड रवाना, गुरुवार को आ सकते हैं भारत