रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. अखिलेश को चाचा की जरूरत नहीं, अकेले ही लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
Last Modified: गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (20:42 IST)

अखिलेश को चाचा की जरूरत नहीं, अकेले ही लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Akhilesh Yadav | अखिलेश को चाचा की जरूरत नहीं, अकेले ही लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाचा का नाम लिए बगैर शिवपाल यादव की बातों का खंडन कर दिया कि समाजवादी पार्टी 2022 में किसी से कोई गठबंधन नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद सपा अकेले ही यूपी में सरकार बनाएगी। हमारी पार्टी और कार्यकर्ता काफी सक्षम हैं। इसलिए 2022 में बिना गठबंधन के उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे, जिसकी तैयारियों में सपा कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

अखिलेश ने कहा कि पार्टी का हर एक कार्यकर्ता विधानसभा उपचुनाव में अच्छे परिणाम के बाद बेहद उत्साहित है। उपचुनाव के परिणाम इस बात के गवाह हैं कि समाजवादी पार्टी 2022 में प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है और इसके लिए हमारे पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार सिर्फ योजनाओं का नाम बदलकर काम चला रही है और युवाओं को सिर्फ और सिर्फ धोखा दिया है, चाहे फिर वह शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर रोजगार का।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच जंग चल रही है। ऐसे में सरकार का जनता की तरफ ध्यान कैसे जाएगा। शिक्षा और मेडिकल के क्षेत्र में भाजपा लाभ के लिए संस्थाओं को खराब कर रही है।
ये भी पढ़ें
संसद में गूंजा बंदरों के आतंक का मामला