1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Akhilesh Yadav on UP bypoll election

लोकसभा उपचुनाव रचेगा एक नया इतिहास : अखिलेश

Akhilesh Yadav
लखनऊ। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश की गोरखपुर एवं फूलपुर लोकसभा सीटों के लिए रविवार को हो रहे उपचुनाव में चौकाने वाले परिणाम आएंगे।
 
यादव ने ट्वीट कर कहा कि आज (रविवार को) परिवर्तन का दिन है और नए इतिहास का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि मैं जहां कहीं भी गया, लोग हमारे गठबंधन की ओर देख रहे हैं। यह उपचुनाव देश में बदलाव लाएगा और इन चुनावों के चौंकाने वाले परिणाम आएंगे।
 
सपा अध्यक्ष ने संदेह होने पर अपने ट्वीट को वापस ले लिया लेकिन कुछ समय बाद लोगों ने ट्वीट वापस लेने के कारण जानना चाहा तो उन्होंने फिर वही ट्वीट किया। (वार्ता) 
अगला लेख
दिल्ली विधानसभा में लगी आग