सम्बंधित जानकारी
- एक और युद्ध की आशंका, चीन ने ताइवान की सीमा में भेजे 29 लड़ाकू विमान
- उड़ान भरते ही विमान में लगी आग, पटना में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 185 यात्री
- DGCA ने एयर इंडिया पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
- चेन्नई में विमान के शौचालय में मिला 4.21 करोड़ रुपए मूल्य का 9 किलो सोना
- खिड़की में दरार आने पर मुंबई वापस लौटा SpiceJet का विमान
विमान का AC हुआ बंद, 3 यात्री हुए बेहोश
विमान यात्रा के दौरान अचानक एसी बंद होने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसी बीच 3 विमान यात्री बेहोश भी हो गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खबरों के अनुसार, विमान यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह गो फर्स्ट फ्लाइट का है। इस विमान में यात्रा के दौरान अचानक एसी बंद हो गया।
इस घटना के बाद यात्री परेशान हो गए। इतना ही नहीं इस बीच 3 यात्री विमान के अंदर बेहोश भी हो गए। यह वीडियो 14 जून को एक महिला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था।
वायरल वीडियो में गर्मी की वजह से यात्री काफी परेशान नजर आ रहे हैं।महिला के इस वीडियो पर कुछ ट्विटर यूजर्स ने मामले की जांच के लिए डीजीसीए को भी टैग किया है।
