1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Air India aircraft could not fly

Air India का विमान समय सारिणी उपलब्ध नहीं होने की वजह से नहीं भर पाया उड़ान

Air India
कोलकाता। यहां एनएससीबीआई हवाई अड्डे से सीधे लंदन जाने वाली वंदे भारत मिशन (वीबीएम) की उड़ान का परिचालन गुरुवार को नहीं हो पाया, क्योंकि आखिरी समय में हीथ्रो हवाई अड्डे पर समय सारिणी की उपलब्धता नहीं हो सकी। इस विमान से ब्रिटेन में फंसे लोगों को स्वेदश लाया जाना था।
 
एयर इंडिया के प्रवक्ता समीक भट्टाचार्य ने बताया कि विमान कोलकाता से विलंब के बाद उड़ान भर सका, क्योंकि इस विमान को दिल्ली से होकर जाना था। उन्होंने एक बयान में कहा कि यह हमारे नियंत्रण से ऊपर की बात थी, क्योंकि हमें समय सारिणी मिलने का आश्वासन दिया गया था लेकिन हीथ्रो के अधिकारियों ने अचानक संपर्क कर अनुपलब्धता की जानकारी दी।
 
भट्टाचार्य ने कहा कि एयर इंडिया का यही विमान कोलकाता से दिल्ली में कुछ देर रुकने के बाद लंदन के लिए रवाना हुआ, क्योंकि दिल्ली-लंदन वंदे भारत मिशन का यह समय पहले से तय था और दिल्ली से यात्री इसमें चढ़ने वाले थे। इस विमान के लिए हीथ्रो हवाई अड्डे पर समय सारिणी उपलब्ध है। 72 यात्री कोलकाता से सवार हुए जबकि 86 यात्री दिल्ली में विमान में चढ़े।
 
उन्होंने बताया कि हीथ्रो हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा समय सारिणी उपलब्ध कराए जाने के बाद एयर इंडिया शीघ्र ही विमान कोलकाता से लंदन रवाना करने की स्थिति में होगी। (भाषा)