1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. adhir ranjan chowdhury on bengal violence

पंचायत चुनाव में हिंसा पर कांग्रेस नेता चौधरी बोले, बंगाल में और कितने लोग मारे जाएंगे

adhir ranjan chowdhury
West Bengal violence : पश्चिम बंगाल में शनिवार को पंचायत चुनाव के दौरान भड़की हिंसा में मृतक संख्‍या बढ़कर 16 हो गई। मतदान के दौरान कहीं बूथ लूटे गए तो कहीं बम चले। मृतकों में तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और माकपा आदि राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता शामिल है। इस बीच कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सवाल किया कि बंगाल में और कितने लोग मारे जाएंगे।
 
वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता चौधरी ने हिंसा के दौरान मुर्शिदाबाद में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कल यहां एक 62 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या का उद्देश्य यह था कि इन्हें मार कर 3-4 बूथ पर कब्जा किया जा सके। CM ममता बनर्जी अभी कहीं नहीं दिखेंगी, राज्य चुनाव आयोग कहीं नहीं दिखेंगे। बंगाल में और कितने लोग मारे जाएंगे?
 
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले-चुनाव के बाद हिंसा जारी रहती है। तृणमूल और पुलिस दोनों में कोई फर्क नहीं है, जो काम तृणमूल नहीं कर पाती है वह पुलिस कर देती। इस हत्या के खिलाफ हम सड़क और कोर्ट तक जाएंगे, हम आंदोलन करेंगे।
 
कांग्रेस और भाजपा ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिश को पत्र लिखकर हिंसा को संज्ञान लेने और चुनाव रद्द करने की अपील की। दोनों ही दलों का आरोप है कि हिंसा के दौरान केंद्रीय बलों को मूकदर्शन बनाकर रखा गया। 
 
गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल भाजपा अध्‍यक्ष सुकांत मजूमदार को फोन कर हालात की जानकारी ली और उनसे रिपोर्ट भी मांगी। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
भारी बारिश से दिल्ली पानी-पानी, केजरीवाल ने रद्द की अधिकारियों की छुट्टी