गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Actor Salman Khan meets Mumbai Police Commissioner
Written By
Last Updated : शनिवार, 23 जुलाई 2022 (01:53 IST)

मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिले अभिनेता सलमान खान, हथियार के लाइसेंस के लिए किया आवेदन

मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिले अभिनेता सलमान खान, हथियार के लाइसेंस के लिए किया आवेदन - Actor Salman Khan meets Mumbai Police Commissioner
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर से दक्षिण मुंबई में उनके कार्यालय में मुलाकात की। सलमान ने हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। पिछले महीने खान को धमकी भरा एक पत्र प्राप्त हुआ था।

कुछ समय पहले सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक पत्र मिला था, जिसमें धमकी दी गई थी कि दोनों का पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह हश्र किया जाएगा।
 
एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता शाम करीब चार बजे अपनी कार में क्रॉफर्ड मार्केट के सामने स्थित मुंबई पुलिस मुख्यालय पहुंचे और फणसालकर से मिले। खान ने वहां संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल से भी मुलाकात की।
 
पिछले महीने, सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक पत्र मिला था, जिसमें धमकी दी गई थी कि दोनों का पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह हश्र किया जाएगा। मूसेवाला की मई में हत्या कर दी गई थी। पत्र मिलने के बाद खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।