सम्बंधित जानकारी
- IMD ने जारी की केरल के कोल्लम, त्रिशूर और पलक्कड जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी
- Rajasthan: ACB ने रिश्वत प्रकरण में Magistrate के आवास की ली तलाशी
- रांची में स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल
- अभिनेता गुरुचरण सिंह लापता, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में निभाया था रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार
- Uttarakhand: जंगल में आग लगने की 31 नई घटनाएं, 33.34 हैक्टेयर जंगली क्षेत्र जला
महादेव बेटिंग एप मामले में अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार, 15,000 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
Sahil Khan arrested : मुंबई एसआईटी ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से हिरासत में लिया। उन पर 15 हजार करोड़ की धोखधड़ी का आरोप है। साहिल ने Excuse Me और स्टाइल जैसी फिल्मों में काम किया है।
फिटनेस इंफ्लूएंजर साहिल को छत्तीसगढ़ में हिरासत में ले लिया गया है, जहां से उन्हें मुंबई लाया जा रहा है। एसआईटी ने हाल में खान से इस मामले में पूछताछ की थी। वह बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार है, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।
आरोपी के खिलाफ नवंबर 2023 में माटुंगा पुलिस स्टेशन में आईपीसी, महाराष्ट्र गैंबलिंग ऐक्ट और IT कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया था। शिकायत में कहा गया था कि अवैध ऑनलाइन बेटिंग खेल से भारत सरकार को टैक्स के रूप में करीब 15 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में ऑनलाइन बेटिंग केस में आरोपी अभिनेता साहिल खान की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था। इससे पहले सत्र न्यायालय ने भी आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया था।Mumbai Crime Branch's SIT detained actor Sahil Khan in connection with the Mahadev Betting App case. He has been detained in Chhattisgarh and is being brought to Mumbai: Mumbai Police Sources
— ANI (@ANI) April 28, 2024
(file pic) pic.twitter.com/Z1PSE0SqKt
पुलिस ने बताया कि खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच जारी है जिसके तहत उनके बैंक खातों, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच की जा रही है। इस मामले में अभी तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।
Edited by : Nrapendra Gupta
