1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. AAP's Colonel Ajay Kothiyal joins BJP

भाजपा में शामिल हुए AAP के मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे कर्नल अजय कोठियाल

Col Ajay Kothiyal
देहरादून। साल 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। कर्नल ने हाल ही में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। कर्नल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ नेता मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
 
कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के बाद कुछ और पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे गए इस्तीफे में पदाधिकारियों ने कहा था कि वर्तमान में जिस तरह से संगठन काम रहा है। उससे ऐसा लगता है कि उत्तराखंड में आप का कोई भविष्य नहीं है।
 
विधानसभा चुनाव में आप के बहुत बुरे प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी ने 29 अप्रैल को दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। जिसके करीब 1 महीने बाद यानी 18 मई को कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़े जोर-शोर के साथ कर्नल कोठियाल को 'भोले के फौजी' के रूप में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था।
 
कर्नल कोठियाल खुद अपनी सीट यानी गंगोत्री विधानसभा सीट पर जमानत भी नहीं बचा सके। हालांकि आप में जाने से पहले कर्नल कोठियाल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा का टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। उसके बाद वे आप में चले गए।
 
माना जा रहा है कि कर्नल कोठियाल को शामिल कर भाजपा खुद की सेना समर्थक छवि को मजबूत करने की कोशिश करेगी। अजय कोठियाल ने भारतीय सेना में रहते हुए 17 खूंखार आतंकियों को ढेर किया था। इसके बाद से ही वे चर्चाओं में आए थे।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें
अगला लेख
Andhra Pradesh: ट्रांसपोर्ट मंत्री के घर में आगजनी और तोड़फोड़, नए जिले के नाम को लेकर भड़की हिंसा