1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. AAP councilor joins bjp before chandigarh mayor election

चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, पार्षद भाजपा में शामिल

lakhbeer singh billu
Chandigarh Mayor election news : चंडीगढ़ महापौर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी नेता और नगर निगम पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू भाजपा में शामिल हो गए।
 
वार्ड नंबर 31 से पार्षद बिल्लू और उनके समर्थक पार्टी सांसद किरण खेर तथा चंडीगढ़ इकाई के प्रमुख जितेंद्रपाल मल्होत्रा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
 
2021 चंडीगढ़ निगम चुनाव में 14 पार्षद जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी AAP के साथ अब 12 पार्षद है। इससे पहले भी एक पार्षद ने आप छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
 
बिल्लू के भाजपा में शामिल होने के साथ ही 35 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में पार्टी के पार्षदों की संख्या 15 हो गई है। इसके अलावा पदेन सदस्य के नाते सांसद के पास मतदान का अधिकार है।
 
सदन में अब ‘आप’ के 12, कांग्रेस के 7 जबकि शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद है। महापौर, वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर पद के लिए मतदान 18 जनवरी को होगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अयोध्या में जटायु, गिद्धों की मौजूदगी को लोग मान रहे हैं शुभ संकेत