1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. A youth was killed in a moving train in Baghpat Uttar Pradesh

UP : चलती ट्रेन में युवक की हत्या, पीट-पीटकर ली जान, 5 आरोपी गिरफ्तार

A youth was killed in a moving train in Baghpat Uttar Pradesh
Baghpat Uttar Pradesh crime news : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में चलती ट्रेन में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रेलवे पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिजनों की तहरीर पर थाना जीआरपी बड़ौत में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से जुड़े 3 वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें ट्रेन के डिब्बे में मारपीट और हमलावरों के ट्रेन से कूदकर भागने के दृश्य स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं।
 
यह जानकारी पुलिस ने दी। रेलवे पुलिस उपाधीक्षक श्वेता आशुतोष ने शनिवार को बताया कि रेलवे पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस उपाधीक्षक श्वेता आशुतोष ने बताया कि यह घटना 20 जून को दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन (संख्या 74023) में रेलवे हाल्ट फखरपुर और खेकड़ा रेलवे स्टेशन के बीच हुई, जब दीपक नाम के व्यक्ति के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान दीपक, पुत्र ऋषि (उम्र लगभग 38 वर्ष), निवासी पट्टी अहीरान, थाना खेकड़ा, जिला बागपत के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर थाना जीआरपी बड़ौत में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
रेलवे पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इस मामले में 18 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीव उर्फ पोनू, राहुल उर्फ बाबा, विशाल, प्रियांशू एवं सिद्धार्थ उर्फ एलिस के रूप में की गई है और ये सभी खेकड़ा थानाक्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं मृतक के परिचितों ने बताया कि दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दीपक के परिवार में उसकी पत्नी, 12 वर्षीय एक बेटी और ढाई वर्षीय बेटा है। उन्होंने बताया कि दीपक दिल्ली के भगीरथ पैलेस स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में काम करता था और हर सप्ताहांत अपने घर आता था। घटना से जुड़े तीन वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें ट्रेन के डिब्बे में मारपीट और हमलावरों के ट्रेन से कूदकर भागने के दृश्य स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Brazil Hot Air Balloon Fire : ब्राजील में दर्दनाक हादसा, हॉट एयर बैलून क्रैश में कम से कम 8 लोगों की मौत, कई घायल