1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bomb threat to Jammu railway station

जम्मू रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

bomb threat to Jammu railway station
Threat to Jammu railway station : जम्मू रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना व्यापक जांच के बाद फर्जी निकली। रविवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोनकर मुख्य स्टेशन पर बम होने की सूचना दी थी। पुलिस ने रेलवे पुलिस के साथ मिलकर त्वरित कार्रवाई की और पूरे स्टेशन की गहन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फोन करने वाले शख्स की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। संयुक्त तलाशी अभियान रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि के दौरान कई घंटों तक चला। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।
 
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोनकर मुख्य स्टेशन पर बम होने की सूचना दी थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रेलवे पुलिस के साथ मिलकर त्वरित कार्रवाई की और पूरे स्टेशन की गहन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि फोन करने वाले शख्स की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर संयुक्त तलाशी अभियान रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि के दौरान कई घंटों तक चला।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान खोजी कुत्तों और मेटल डिटेक्टर का भी इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।(इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अहिल्याबाई की जयंती पर बोले नितिन गडकरी, उनके विचार उनकी प्रतिमाओं से अधिक प्रासंगिक