Brazil Hot Air Balloon Fire : ब्राजील में दर्दनाक हादसा, हॉट एयर बैलून क्रैश में कम से कम 8 लोगों की मौत, कई घायल
ब्राजील में हॉट एयर बैलून फटने से 8 लोगों की मौत हो गई। मीडिया खबरों के मुताबिक ब्राजील के दक्षिणी राज्य सांता कैटरीना में शनिवार को 21 यात्रियों को ले जा रहे हॉट एयर बैलून में आग लग गई। हादसे में 8 लोगों के मौत की खबर है।
राज्य अग्निशमन विभाग के अनुसार सुबह के समय उड़ान के दौरान पर्यटन के लिहाज से संचालित किए जाने वाले बैलून में आग लग गई। हादसे में 13 लोग बच गए और 8 की मौत हो गई।BREAKING: A hot air balloon caught FIRE and CRASHED with 22 people on board in Santa Catarina, Brazil.
— Breaking News (@PlanetReportHQ) June 21, 2025
Shocking footage shows one person jumping out to escape the flames mid-air.#Brazil #Balloon #SantaCatarina pic.twitter. com/fisGaJHjrd
स्थानीय समाचार आउटलेट जी1 द्वारा साझा की गई वीडियो में हॉट एयर बैलून आग की लपटों से घिरा हुआ और जमीन की ओर गिरता हुआ नजर आ रहा है तथा इससे धुएं का गुबार भी उठ रहा है।
सांता कैटरीना के सैन्य अग्निशमन दल ने बताया कि इस हादसे में 13 लोग बच गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि हॉट एयर बैलून में चालक सहित 21 लोग सवार थे। जी1 की खबर के अनुसार, साओ पाउलो राज्य में पिछले रविवार को हॉट एयर बैलून गिर गया था, जिसमें 27 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी जबकि 11 लोग घायल हो गए थे। Edited by : Sudhir Sharma

