1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. A massive fire broke out in a hotel in Lucknow

लखनऊ में होटल में लगी भीषण आग, लोगों में मची चीख-पुकार

fire
उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल सेव ग्रैंड में बुधवार को आग लग गई है। आग होटल के बेसमेंट में लगी है। जिस पर काबू पाने के लिए दमकल की 4 गाड़ियां बुलाई गई हैं।पूरे विभूतिखंड में इस आग की चर्चा फैल गई। लोगों की चीख-पुकार भी सुनी जा सकती थी।

खबरों के अनुसार, यह मामला गोमतीनगर के विभूतिखंड के सेव ग्रैंड होटल का है। होटल मालिक ने धुंआ उठते ही आग बुझाने का प्रयास किया, पर देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके तुरंत बात पुलिस को सूचित किया गया।

आग होटल के बेसमेंट में रखे सामान में लगी थी। जहां कई तरह की ज्वलनशील और खाद्य सामग्री रखी थी। अग्निशमन विभाग की 4 दमकल गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

होटल का पहला फ्लोर पूरी तरह खाली करवा लिया गया है। पूरे विभूतिखंड में इस आग की चर्चा फैल गई। लोगों की चीख-पुकार भी सुनी जा सकती थी। होटल से निकलकर लोग सड़क पर इकट्‌ठा हो गए।
अगला लेख
महाराष्ट्र : जानलेवा बर्थडे सेलिब्रेशन, खुशियों के बीच हुआ हादसा