सम्बंधित जानकारी
- परीक्षा के दिनों में याद आते हैं भोले बचपन के भोले भरम...
- 3 साल के बच्चे में Corona virus का संक्रमण, अलग आइसोलेशन वार्ड में रखा
- दुबई के युवराज ने पूरी की कैंसर से पीड़ित भारतीय बच्चे अब्दुल्ला की हसरत
- Shani Pradosh Vrat 2020 : बेहद खास है शनिवार को आने वाला प्रदोष व्रत, जानिए क्यों माना गया है लाभकारी
- होली पर मजेदार कविता : फूट गई पिचकारी
साइकल से गिरे बच्चे की आंख में घुसा लोहे का सरिया, मौत
मुंबई। उपनगर घाटकोपर के कटोदीपाड़ा इलाके में साइकल से गिरे 15 साल के बच्चे की आंख में सरिया घुस गया। अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटना पिछले हफ्ते की है। विवेक घडशी साइकल से नीचे पड़े सरिए पर गिर गया और सरिया उसकी बाईं आंख में घुस गया।
बच्चे को परेल इलाके में सरकारी केईएम में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई और बुधवार को उसकी मौत हो गई। सरिए इलाके में ड्रेनेज लाइन के निर्माण के लिए लाए गए थे। घटना के बाद निर्माण कार्य के ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
