रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 900 hen dies in Maharashtra
Written By
Last Updated : शनिवार, 9 जनवरी 2021 (15:40 IST)

महाराष्ट्र के परभणी के पोल्ट्री फॉर्म में 900 मुर्गियों की मौत

Maharashtra
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरुम्बा गांव स्थित पॉलिट्री फार्म में 900 मुर्गियों की मौत हो गई है। परभणी के जिलाधिकारी दीपक मुलगीकर ने बताया कि मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।
 
उन्होंने बताया, 'दो दिनों में मराठवाड़ा इलाके के मुरुम्बा गांव में 900 मुर्गियां मरी हैं। हमने मरी हुई मुर्गियों के नमूनों को जांच के लिए भेजा है। जिस पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत हुई है उसे स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) चलाता है।'
 
मुलगीकर ने बताया, 'इस पोल्ट्री फार्म में करीब 8000 मुर्गियां हैं। 900 मुर्गियों की मौत दो दिनों में हुई है। पिछले 24 घंटे में एक भी मुर्गी की मौत दर्ज नहीं की गई है।’
 
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मुर्गियों की मौत की वजह भोजन से संबंधित लगती है लेकिन जांच नतीजों का इंतजार है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में अब तक बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
 
उल्लेखनीय है कि केंद्र ने आठ जनवरी को बताया कि अबतक छह राज्यों - केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात - में बर्डफ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है। (भाषा)