• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 9 year old girl found dead in Manipur relief camp
Last Modified: चुराचांदपुर , शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (23:49 IST)

मणिपुर के राहत शिविर में 9 वर्षीय बच्ची मृत मिली, दुष्कर्म की आशंका

मणिपुर के राहत शिविर में 9 वर्षीय बच्ची मृत मिली, दुष्कर्म की आशंका - 9 year old girl found dead in Manipur relief camp
Manipur Crime News : मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के एक राहत शिविर में शुक्रवार तड़के 9 वर्षीय एक बच्ची मृत पाई गई। बच्ची शाम से लापता थी, जिसके बाद उसके परिजन उसे ढूंढने लगे। बच्ची का शव रात में राहत शिविर परिसर में मिला, जिसके बाद प्रशासन को सूचित किया गया। शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची शाम से लापता थी, जिसके बाद उसके परिजन उसे ढूंढने लगे। उन्होंने बताया कि बच्ची का शव रात में राहत शिविर परिसर में मिला, जिसके बाद प्रशासन को सूचित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की निंदा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, मैं अज्ञात अपराधियों द्वारा बच्ची की जघन्य हत्या की कड़ी निंदा करता हूं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour