1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 8 huts burnt on Mizoram-Assam border

असम-मिजोरम बॉर्डर पर तनाव, किसानों की 8 झोपड़ियां जलाईं

Mizoram-Assam border
आईजोल। मिजोरम-असम की सीमा पर अज्ञात बदमाशों द्वारा किसानों की 8 झोपड़ियां जला दिए जाने से तनाव पैदा हो गया। यह जानकारी सोमवार को पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शिलांग में पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक के एक दिन बाद यह घटना हुई है। बैठक में सीमा मुद्दे पर चर्चा हुई।

मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (उत्तरी रेंज) लालबियाकथांगा खियांगते ने कहा कि विवादित क्षेत्र में ऐटलांग नदी के पास कम से कम आठ झोपड़ियों में रविवार की रात साढ़े 11 बजे आग लगा दी गई।

उन्होंने बताया कि इन झोपड़ियों में कोई नहीं था।उन्होंने बताया कि ये झोपड़ी असम के नजदीकी सीमावर्ती गांव वायरेंगटे के किसानों की है। खियांगते ने कहा कि झोपड़ी मालिकों की शिकायत पर वायरेंगटे थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

जून से मिजोरम-असम की सीमा पर तनाव जारी है, जब असम पुलिस ने वायरेंगटे से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित ‘ऐटलांग हनार’ इलाके पर पर नियंत्रण कर लिया और पड़ोसी राज्य पर इसकी सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाया।(भाषा)
अगला लेख
दिल्ली में ‘दीदी का डेरा’, बन सकती हैं सरकार के लिए चुनौती