1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. 7000 kg necklace, Netaji welcome, Karnataka

7000 किलो के हार से नेताजी का स्वागत (वीडियो)

7000 kg necklace
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सभी पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साधने में लगी हुई हैं, वहीं जनता दल एस के एक नेता का स्वागत उनके समर्थकों ने 7000 किलो के हार से किया। सात टन यानी 7000 किलो का यह हार सेब और फूलों से बना हुआ था।


श्रीरंगपटना विधानसभा क्षेत्र से जद एस उम्मीदवार रवीन्द्र श्रीकांतैया का ऐसा अनूठा स्वागत उनके समर्थकों ने अराकेरे गांव में किया। रवीन्द्र अराकेरे के ही रहने वाले हैं। इस अवसर पर मंजुलम्मा नामक महिला ने रवीन्द्र के चुनाव खर्च के लिए उनकी पत्नी को 1 लाख से ज्यादा की राशि प्रदान की।
उल्लेखनीय है कि हाल में कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के समर्थकों ने भी चामुंडेश्वरी विधानसभा क्षेत्र में उनका 750 किले सेब और फूलों से बने हार से स्वागत किया था। इसके लिए क्रेन का उपयोग किया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस हार के बनाने के लिए 3000 सेबों का इस्तेमाल किया गया था।
अगला लेख
मेहबूबा बनी आतंकी समीर टाइगर की मौत की वजह