शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 7 women killed in auto rickshaw truck collision in Karnataka
Written By
Last Updated : शनिवार, 5 नवंबर 2022 (09:56 IST)

कर्नाटक में ऑटो रिक्शा-ट्रक की टक्कर में 7 महिलाओं की मौत, 11 घायल

कर्नाटक में ऑटो रिक्शा-ट्रक की टक्कर में 7 महिलाओं की मौत, 11 घायल - 7 women killed in auto rickshaw truck collision in Karnataka
बीदर (कर्नाटक)। बीदर में चिट्टागुप्पा तालुक के एक गांव में शुक्रवार देर रात एक ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में 7 महिलाओं की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। ये महिलाएं मजदूर थीं और काम के बाद ऑटो रिक्शा से घर लौट रही थीं। ऑटो रिक्शा की बरमालखेडा सरकारी स्कूल के समीप ट्रक से टक्कर हो गई।
 
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पार्वती (40), प्रभावती (36), गुंडम्मा (60), यदम्मा (40), जगम्मा (34), ईश्वरम्मा (55) और रुक्मणि बाई (60) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए 11 लोगों में दोनों वाहन के चालक भी शामिल हैं। घायलों में से 2 की हालत गंभीर है। मामला दर्ज कर लिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
चर्चित मुद्दा: चुनावी अग्निपरीक्षा के चक्रव्यूह में अरविंद केजरीवाल, बड़ा सवाल भाजपा को दे पाएंगे चुनौती?