सम्बंधित जानकारी
- JNU में फिर बवाल, नवरात्र में नॉनवेज खाने को लेकर भिड़े लेफ्ट और ABVP के छात्र
- शुतुरमुर्ग की साइकिल सवारों से रेस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- स्मृति ईरानी को फ्लाइट में घेर मांगा LPG और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर जवाब, वीडियो वायरल
- 3 सेकंड में पूरा हुआ Supertech Twin Tower ढहाने का ब्लास्ट टेस्ट, 22 मई को मिट्टी में मिल जाएगी इमारत
- मुस्लिम BJP नेता ने दान किए कूलर, नमाजियों ने मस्जिद से फेंके बाहर
बिहार में चोरी हुआ 60 फुट लंबा लोहे का पुल, 2 सरकारी अधिकारियों समेत 8 गिरफ्तार
डेहरी ऑन सोन। बिहार में 60 फुट लंबे लोहे के पुल को अवैध रूप से तोड़कर चुरा ले जाने के आरोप में 2 सरकारी अधिकारियों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
रोहतास के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जिले में एक नहर पर बने धातु के पुल को 'चुराने' के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों में एक अनुमंडल अधिकारी और मौसम विभाग का एक अधिकारी शामिल है।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मौसम विभाग के अधिकारी अरविंद कुमार ने एक समूह का नेतृत्व किया था, जो गैस कटर और अन्य उपकरणों से लैस था। समूह ने कुछ दिन पहले पुल को ध्वस्त कर दिया था।
पुलिस ने इस मामले में पहले कुमार को पकड़ लिया और पता चला कि इलाके के एसडीओ राधे श्याम सिंह इसके मास्टरमाइंड थे। एसडीओ को उनके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
वारदात में इस्तेमाल की गई जेसीबी मशीन, पिकअप वैन और गैस कटर को भी जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
