1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 6 year old boy dies after drowning in swimming pool

छुट्टियां बिताने आए परिवार पर टूटा कहर, स्वीमिंग पूल में डूबने से बेटे की मौत

Swimming Pool
पणजी। मुंबई से गोवा में अपने माता-पिता के साथ छुट्टियां मनाने आए 6 वर्षीय एक बच्चे की एक होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कलंगुट के पुलिस निरीक्षक दत्तगुरु सावंत ने बताया कि उत्तरी गोवा जिले के कैंडोलिम इलाके में स्थित एक होटल में मंगलवार को इस घटना के बारे में पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी।
 
उन्होंने बताया कि शव को पानी से बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़का और उसके माता-पिता कुछ दिन पहले गोवा पहुंचे थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta 
अगला लेख
शिकायत करने वाले करते रहेंगे, ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए लगेंगे 8 डॉलर