1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 5 workers died due to water tank collapse in Pune

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

5 workers died due to water tank collapse in Pune
Pune Maharashtra News : महाराष्ट्र के पुणे जिले में बृहस्पतिवार सुबह श्रमिकों के एक शिविर में पानी की अस्थाई टंकी गिरने से 5 मजदूरों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा, प्रतीत होता है कि पानी के दबाव के कारण टंकी फट गई, जिससे वह ढह गई। मामले की जांच की जा रही है। 
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना पिंपरी चिंचवड शहर के भोसरी इलाके में उस वक्त हुई जब कुछ मजदूर पानी की टंकी के नीचे नहा रहे थे। पिंपरी चिंचवड के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत परदेसी ने कहा, प्रतीत होता है कि पानी के दबाव के कारण टंकी फट गई, जिससे वह ढह गई। उन्होंने बताया कि पानी की टंकी के नीचे मौजूद मजदूर मलबे में दब गए।
एक अन्य अधिकारी ने बताया, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच अन्य घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है कि यह स्थल किसका है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां