1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 5 naxallite arrested in sukma

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 5 नक्सली गिरफ्तार

sukama
Sukama news in hindi : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से दो बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और एक टिफिन बम सहित विस्फोटक बरामद किए हैं।
 
उन्होंने बताया कि शनिवार को जगरगुंडा पुलिस थाना क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), बस्तर फाइटर्स और जिला बल ने संयुक्त अभियान चलाया था। अभियान के दौरान सुरक्षा दल ने नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
 
गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की पहचान चिंतलनर पुलिस थाना क्षेत्र निवासी हेमला पाला (35), हेमला हुंगा (35), सोडी देवा (25), नुप्पो (20) और कुंजम मासा (28) के रूप में हुई है, और सभी सुरपंगुडा क्षेत्र में मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से 2 देसी बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) गोले, 1 टिफिन बम, 7 जिलेटिन छड़ें, 9 डेटोनेटर, विस्फोटक पाउडर और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान बरामद किए गए।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, अमित शाह ने की आरती, उमड़े श्रद्धालु