1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 5 laborers died while cleaning septic tank in Parbhani

महाराष्ट्र के परभणी में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 5 मजदूरों की मौत

Parbhani
5 laborers died: मुंबई। महाराष्ट्र के परभणी (Parbhani) जिले में सेप्टिक टैंक (septic tank) की सफाई के दौरान दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि उनके साथ गए एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर है और उसे जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
उन्होंने बताया कि घटना मुंबई से लगभग 500 किलोमीटर दूर स्थित सोनपेठ पुलिस थाना क्षेत्र के भौचा टांडा इलाके में गुरुवार शाम को हुई। अधिकारी ने बताया कि सोनपेठ पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
मस्कट में फंसी पंजाब की महिलाएं, धालीवाल ने विदेश मंत्री जयशंकर को लिखा पत्र