सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 4 Nepali workers died due to landslide in Rudraprayag, Uttarakhand
Last Updated : शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 (10:39 IST)

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से 4 नेपाली मजदूरों की मौत

4 Nepali workers died due to landslide in Rudraprayag
Landslide in Rudraprayag, Uttarakhand : उत्तराखंड के फाटा गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन (landslide) में नेपाल के 4 मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने मलबे से मजदूरों के शव बरामद किए।

 
रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) के आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि अधिकारियों को गांव में एक 'खाट गदेरा (वर्षा जल तालाब)' के पास रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर हुई घटना की जानकारी मिली जिसके बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया।


उन्होंने बताया कि गुरुवार रात को इलाके में भारी बारिश हुई। राजवार ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त तुल बहादुर, पूर्णा नेपाली, किशन परिहार और चीकू बुरा के रूप में हुई है। ये सभी नेपाल के निवासी थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Live : कीव में भारतीय से मिले पीएम मोदी, लगे भारत माता की जय के नारे