सम्बंधित जानकारी
- बदलापुर यौन शोषण मामला स्तब्धकारी, लड़कियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
- अभिनेता से राजनेता बने विजय ने अपनी पार्टी का ध्वज जारी किया, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
- ओडिशा में बस से टक्कर के बाद दुकान पर पलटा टैंकर, 5 लोगों की मौत
- शरद पवार ने भी की MPSC परीक्षा स्थगित करने की मांग, किया आंदोलनरत अभ्यर्थियों का समर्थन
- फार्मा कंपनी के कारखाने में ब्लास्ट, भीषण आग ने ली 17 की जान
बसपा MLA के साथ साइबर धोखाधड़ी, लगा 90 हजार का चूना
Rajasthan news : राजस्थान की सादुलपुर सीट से बसपा विधायक मनोज कुमार साइबर ठगी के शिकार हो गए। साइबर धोखाधड़ी करके उनके बैंक खाते से 90 हजार रुपए निकाले जाने का मामला दर्ज कराया है।
सादुलपुर सीट से बसपा के विधायक मनोज कुमार ने जयपुर में अपने साथ साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। उनके खाते एक बार नहीं बल्कि 2 बार धोखाधड़ी की गई।
ज्योति नगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) उदयवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को दर्ज कराई गई प्राथमिकी में विधायक ने आरोप लगाया है कि यूपीआई के जरिए धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाले गए।
उन्होंने बताया कि विधायक के बैंक खाते से 4 अगस्त को 20 हजार और 20 अगस्त को 70 हजार रुपए निकाले गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta
