1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 33 year old woman met on matrimonial site

मैट्रिमोनियल साइट पर 33 साल की महिला से हुई जान-पहचान, बार-बार बलात्कार

Matrimonial Site
महाराष्ट्र के नवी मुंबई की 33 वर्षीय एक महिला का एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया। आरोपी से पीड़िता की वैवाहिक वेबसाइट पर जान-पहचान हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सिंगापुर में रहने वाले आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने दिसंबर 2020 से मार्च 2023 के बीच कई बार नवी मुंबई, मुंबई और सिंगापुर के होटलों में उससे बलात्कार किया।
 
अधिकारी ने बताया कि महिला की आरोपी से जान-पहचान एक वैवाहिक वेबसाइट पर हुई थी। आरोपी ने महिला से शादी करने का वादा कर बार-बार उसका बलात्कार किया।
 
उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर महिला की तस्वीरें खींचने के साथ आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया।
 
अधिकारी ने बताया कि मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आगे की जांच जारी है। भाषा
अगला लेख
ED नोटिस पर बोले केजरीवाल, मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं आवाज नहीं दबा सकते