1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 3 bodies found in jiribam, tention increased in imphal

मणिपुर के जिरीबाम में 3 शव बरामद, इंफाल घाटी में तनाव बढ़ा

manipur news in hindi
Manipur news in hindi : मणिपुर-असम सीमा पर जिरी नदी एवं बराक नदी के संगम के पास 3 शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है बरामद हुए ये 3 शव जिरीबाम जिले से लापता 6 लोगों में से ही हैं। 3 शव बरामद होने की खबर इंफाल घाटी में फैलने पर सभी पांच जिलों में तनाव बढ़ गया और राज्य प्राधिकारियों ने शनिवार को विद्यालयों तथा कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित कर दिया।
 
शव मिलने से हड़कंप मच गया। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शुक्रवार रात वरिष्ठ मंत्रियों के साथ स्थिति पर चर्चा की।
 
जिरीबाम जिले के अधिकारियों के अनुसार, जिरीबाम जिले के बोरोबेक्रा से करीब 16 किलोमीटर दूर एक महिला और दो बच्चों के शव शुक्रवार रात बरामद किए गए। जिरीबाम से सोमवार को छह लोग लापता हो गए थे। अभी शवों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन संदेह है कि ये तीन शव उन छह लोगों में से ही हैं जो लापता हो गए थे।
 
असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएमसीएच) में शुक्रवार रात को इन अज्ञात शवों को लाया गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया। इंफाल के जिरीबाम में पाए गए शवों का पोस्टमार्टम बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जाता है।
 
अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये शव लापता लोगों के ही हैं। वे पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे हैं और पहचान के लिए तस्वीरें भी एकत्र कर ली गई हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
नीति आयोग के सीईओ बोले, भारत को 50 प्रतिशत छात्रों के लिए 2,500 विश्वविद्यालयों की है जरूरत