1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Fire breaks out in basement of BKC metro station in Mumbai

मुंबई में मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में लगी आग, ट्रेन सेवाएं रोकीं

Fire breaks out in basement of BKC metro station in Mumbai
Mumbai metro station news : शहर के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में शुक्रवार को आग लग गई, जिसके चलते ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गईं। अधिकारियों के अनुसार, आग अपराह्न करीब 1.10 बजे लगी। आग स्टेशन के अंदर 40-50 फुट की गहराई पर लकड़ी की चादरों, फर्नीचर और निर्माण सामग्री तक ही सीमित रही। इससे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा कि आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए 8 दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर मौजूद हैं। बीकेसी मेट्रो स्टेशन मुंबई मेट्रो रेल निगम के तहत आरे जेवीएलआर और बीकेसी के बीच 12.69 किलोमीटर लंबे (मुंबई मेट्रो 3) या एक्वा लाइन कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसका उद्घाटन पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
मुंबई मेट्रो 3 ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि प्रवेश/निकास ए4 के बाहर आग लगने के कारण बीकेसी स्टेशन पर यात्री सेवाएं अस्थाई रूप से बंद कर दी गई हैं, जिससे स्टेशन में धुआं भर गया। दमकल विभाग कार्य पर है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए हमने सेवाएं रोक दी हैं। एमएमआरसी और डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। कृपया वैकल्पिक मेट्रो सेवा के लिए बांद्रा कॉलोनी स्टेशन जाएं। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मोदी-योगी के समर्थन में आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, कहा हिंदू बंटोगे तो बिल्कुल कटोगे