1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 250 nails 35 coins in stomach

पेट में 250 कीलें, 35 सिक्के, एक्स-रे देखकर डॉक्टर भी हैरान

coins
पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए एक व्यक्ति के पेट से 250 कीलें, 35 सिक्के और स्टोन चिप्स को बाहर निकाला है। आज तक की एक खबर के मुताबिक  मंगलकोट के रहने वाले शेख मोईनुद्दीन नाम के व्यक्ति के पेट में 250 से ज्यादा लोहे की कांटी (कील) के साथ 35 सिक्के देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

खबरों के मुताबिक 38 साल के मोईनुद्दीन पिछले 15 सालों से मानसिक रूप से बीमार हैं। दो दिनों पहले उनके पेट में दर्द की शिकायत के बाद वर्धमान के एक नर्सिंग होम में उन्हें भर्ती कराया गया था।
अगला लेख
Agneepath Scheme : फेक न्यूज को लेकर बड़ा एक्शन, 35 WhatsApp ग्रुप पर बैन, 10 गिरफ्तार